फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: महिलाओं ने पशु आहार से खोजा स्वरोजगार

Thu, 23 Oct 2025 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। महिलाएं आज अपनी किस्मत की कहानी स्वयं लिख रही हैं। वह स्वावलंबी बनकर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं। काशीपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पशु आहार बनाकर सशक्त बन रही है। ग्राम पैगा में इसके लिए एक यूनिट भी स्थापित हुई है जहां वह पशु आहार बनाकर अपनी आजीविका चला रही है।
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह भारत क्लस्टर बांसखेड़ा खुर्द से जुड़ीं महिलाओं ने पैगा गांव में गो सेंटर स्थापित किया है। इसमें पशु आहार बनाने वाली यूनिट लगाई गई है। भारत क्लस्टर की कोषाध्यक्ष मंजू देवी ने बताया कि पशु आहार जौ का मिश्रण, गुड़ का मिश्रण, चोकर और खलियां, मोरिंगा पाउडर, मक्का, बाजरा, तेलयुक्त व तेल रहित चावल की पॉलिश, मूंगफली, सोयाबीन, तिल्ली, सरसों, सूरजमुखी की खली, खनिज लवण, नमक से बनाया जा रहा है।
बताया कि इस पशु आहार में पर्याप्त मात्रा में खनिज लवण, वसा, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन की मात्रा उपलब्ध है। इससे बकरियां, गाय व भैंस अधिक समय तक और अधिक मात्रा में दूध देती हैं। यह पशु आहार अधिक स्वादिष्ट और पौष्टिक है।
विज्ञापन

आसपास के गांवों से मिल रहे ऑर्डर
ग्राम विकास अधिकारी मुदस्सिर अहमद ने बताया कि महिलाएं अब घर की चहारदीवारी से बाहर निकल कर विभिन्न आर्थिक गतिविधियों को सफलतापूर्वक संचालित कर रही हैं। महिलाओं की ओर से बनाए गए पशु आहार की मांग बढ़ रही है। आसपास के गांवों से लगातार ऑर्डर मिल रहे है। इसकी मशीन प्रतिदिन करीब छह क्विंटल पशु आहार को तैयार कर देती है। गांव के लोग गौ सेंटर पर ही पशु आहार लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें