फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटा चक्की के पटे में फंसकर महिला की मौत

Sat, 29 Dec 2018 12:42 AM IST
विपिन कुमार अमर उजाला ब्यूरो  काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

आटा चक्की के पटे में कुर्ता फंसने से साफ्ट पर गिरने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर आईटीआई थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।        

विज्ञापन


ग्राम बरखेड़ा पांडे निवासी संगीता (42) का पति अवकाश कुमार लंबे समय से बीमार है। वह घर में आटा चक्की लगाकर परिवार का भरण-पोषण करती थी। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे उसने चक्की शुरू की। इस दौरान चक्की में गेहूं डालते समय उसके कुर्ते का दामन चक्की के पटे की चपेट में आ गया। इससे वह लोहे की साफ्ट पर गिर पड़ी और उसकी गर्दन की नली फट गई।

अवकाश ने मंदिर के सामने खड़े लोगों से मदद मांगी। इस पर लोगों ने संगीता को चक्की की साफ्ट के पास से हटाया। ग्रामीणों 108 एंबुलेंस को सूचना दी लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई। गांव के ही एक डॉक्टर ने संगीता का परीक्षण किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मायके वालों की मांग पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका अपने पीछे पति अवकाश सहित तीन पुत्रों कार्तिक (11), देव (09) और आयुष (07) को छोड़ गई हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें