फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनीं महिलाएं, घर बैठे हासिल किया रोजगार

Tue, 29 Sep 2026 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। धन निरंकारी स्वयं सहायता समूह स्वरोजगार की आत्मनिर्भरता की कहानी लिख रहा है। समूह की महिलाएं घर में आम, नींबू, कटहल, मिर्च का अचार, सलाद मसाला, मुर्गा मसाला, चाट मसाला, पापड़, चना दाल, मसाला बड़ी, उड़द दाल जैसे उत्पाद तैयार कर आय अर्जित कर रही हैं। कुछ समय पहले केवल घरेलू कार्य करने वाली महिलाएं अब घर का खर्च चलाने में भी सहयोग कर रही हैं।
विज्ञापन

गदरपुर निवासी समूह की अध्यक्ष गायत्री मलिक ने बताया कि वे शुद्ध और बिना मिलावट के उत्पाद आम से लेकर खास तक पहुंचा रही हैं। इससे उन्हें दो से तीन हजार रुपये प्रतिदिन की कमाई हो रही है। समूह के माध्यम से तैयार उत्पादों की मांग आस-पास के गांवों, दुकानों और शहरों में तेजी से बढ़ रही है। समूह से जुड़ने के बाद यह आमदनी का जरिया बन गया है। नगर निगम के परियोजना प्रबंधक मनोज कर्नाटक ने कहा कि धन निरंकारी स्वयं सहायता समूह सफल समूहों में से एक है, जो अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें