फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पंतनगर फार्म के विजीलेंस ऑफिसर पर लगाया अभद्रता का आरोप

Mon, 22 May 2017 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पंतनगर। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विवि फार्म की हल्दी कॉलोनी निवासी एक महिला ने फार्म के वरिष्ठ सहायक एवं विजिलेंस ऑफिसर पर उसके साथ अभद्र व्यवहार करने और उसके पति के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने पंतनगर थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने का अनुरोध किया है। महिला ने आरोप लगाया है कि बीती रात खाना खाने के बाद वह अपने पति के साथ कॉलोनी में घूम रही थी।
विज्ञापन



सड़क पर एक अन्य व्यक्ति के साथ खड़े विवि के विजिलेंस ऑफीसर ने उसके साथ बदतमीजी की। महिला के पति के विरोध करने पर आरोपी ने उसके पति के साथ मारपीट की और फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष संजय पाठक ने बताया कि महिला की शिकायत की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
उन्होंने बताया कि महिला का पति लियाकत बीती रात शराब पीकर कॉलोनी में उत्पात मचा रहा था।विजीलेंस ऑफिसर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।


पुलिस ने लियाकत का मेडिकल चेकअप कराकर उसे 81 पुलिस एक्ट के तहत बंदी बनाकर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था। न्यायालय से उसे जमानत मिल गई। इस बीच ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष जनार्दन सिंह के नेतृत्व में मोर्चा पदाधिकारियों ने महिला के साथ थाने पहुंचकर नारेबाजी की। उन्होंने पुलिस पर आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाया। वहां कर्मचारी नेता एमएम पॉल, ओएन गुप्ता, संतोष कुमार, रविंद्र चौबे, रघुनाथ, एडी मिश्रा, रामराज आदि थे।
विज्ञापन

 

ऑफिसर ने आरोपों को बताया मनगढ़ंत
 ऑफिसर ने महिला के आरोपों को मनगढ़ंत एवं राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने बताया कि महिला का पति श्रमिक के रूप में ठेके पर कार्यरत है। बीती रात गश्त के दौरान उन्होंने महिला के पति को शराब की हालत में देखकर टोका था। इस पर उसके पति ने उनके साथी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। रात में ही उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दे दी, जिस पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ अपने स्तर पर कार्रवाई भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें