फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सांड के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। आंबेडकर चौक से राधा स्वामी सत्संग जा रही महिला पर एक सांड ने हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर और हाथ पर चोटें आई हैं। घायल को अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उर्वशी सिनेमा के पीछे रहने वाले यश नारंग की माता पुष्पा देवी बुधवार सुबह पैदल ही राधा स्वामी सत्संग जा रही थीं। मंडी गेट के सामने अचानक एक सांड ने महिला पर हमला कर दिया। घायल को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। महिला के सिर पर कई टांके आए हैं जबकि हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। लोगों ने लावारिस घूम रहे जानवरों पर रोक लगाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें