फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हाईवे पर बाइक सवार महिला से छेड़छाड़, तीन पर केस दर्ज

Fri, 07 Nov 2025 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
केलाखेड़ा। नेशनल हाईवे पर बाइक सवार तीन युवकों ने दूसरी बाइक पर दोस्त के साथ बैठी महिला से छेड़छाड़ की। इसके बाद बाइक को रोककर आरोपियों ने दोनों से गालीगलौज व मारपीट की। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


रुद्रपुर के खेड़ा निवासी शिवम यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपनी महिला साथी के साथ बाइक पर सवार होकर काशीपुर जा रहा था। हाईवे पर स्थित मसीत गांव में बाइक सवार तीन युवकों ने उसकी महिला दोस्त पर भद्दी टिप्पणी करते हुए अभद्रता की। राहगीरों के समझाने पर आरोपी बाइक सवार चले गए। कुछ दूरी पर एक मुस्लिम होटल के पास आरोपियों ने घेराबंदी कर उनकी बाइक रुकवा ली। आरोपियों ने उसकी दोस्त के साथ गालीगलौज, छेड़छाड़, अभद्रता की। वे लोग मारपीट करने लगे। राहगीरों के आने पर आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनको चिह्नित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें