फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: नशेड़ी दोस्तों ने मां की उम्र की महिला को बनाया हवस का शिकार, पेचकस से डराया; ऐसे हुआ खुलासा

Sat, 26 Apr 2025 01:53 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

चैती मेला देखने गए दोस्तों ने उम्रदराज महिला से टेंपो में दुष्कर्म किया और तीसरा साथी उन्हें रोकने के बजाय टेंपो को हाईवे पर दौड़ाता रहा। महिला और परिजनों ने हिम्मत दिखाकर उनकी काली करतूत को पुलिस के सामने बयां किया।
विज्ञापन
चलते टेंपो में महिला से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन


चीख न सुनाई दे, इसलिए गाने बजा दिए
अपने साथ हो रहे अत्याचार में महिला ने मदद की गुहार लगाई। उसकी चीख किसी को न सुनाई दे, इसलिए टेंपो में लगे स्पीकर में तेज आवाज में गाने बजाए गए। आरोपियों ने महिला के पास से दस हजार रुपये और चांदी की पायल लूट ली थी। इसके बाद आरोपी महिला को गदरपुर थाना क्षेत्र के हरिपुरा मसीत रोड पर फेंककर भाग गए थे।

सीसीटीवी की मदद से टेंपो चिह्नित किया
एसओ जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए टेंपो को चिह्नित किया। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम अलखदेवी को जाने वाली सड़क पर जा रहे टेंपो को पकड़ लिया। पुलिस ने उसमें सवार ग्राम मझराशिला निवासी टेंपो चालक गौरव रावत (31) के अलावा ब्लॉक रोड गदरपुर निवासी अमित गुप्ता(30) और इंटर काॅलेज के पीछे वार्ड चार गदरपुर निवासी विक्की को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर महिला से लूटे गए 840 रुपये नकदी, रेलवे टिकट, आधार कार्ड और पीली धातु की पायल को बरामद किया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। उनको न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

आईजी ने घटना पर जताया दुख

विज्ञापन

आईजी रिधिम अग्रवाल ने पूरी घटना को दुखद बताने के साथ ही पुलिस के सामने आकर घटना की जानकारी देने पर पीड़िता और परिजनों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इस वजह से पुलिस अपराधियों तक पहुंची और अपराध का खुलासा किया। उन्होंने महिलाओं के साथ होने वाले इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी जिला प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल/कॉलेज, कोचिंग सेंटर और महिलाओं की आवाजाही अधिक वाले जगहों पर जहां लाइटिंग और सीसीटीवी की व्यवस्था नहीं है, उनका चिह्नीकरण कर आकलन और प्रस्ताव तैयार किया जाए। उन्होंने महिलाओं से अपील की है कि यदि उनके कोई सुझाव /शिकायत हो तो उसकी सूचना डायल- 112 पर दें।
विज्ञापन


अपराधियों को कठोर दंड दिलाया जाएगा
आईजी ने कहा कि इस प्रकार की घटना कारित करने वाले अपराधियों को किसी सूरत बख्सा नहीं जाएगा। न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल होने के बाद भी ऐसे अभियोगों की ठोस पैरवी के लिए राजपत्रित स्तर के अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा। इससे अभियुक्तों को शत प्रतिशत कठोर दंड दिलवाकर नजीर प्रस्तुत की जा सके ताकि भविष्य में कोई भी अपराधी इस प्रकार का घिनौना कृत्य करने से पहले सोचे ।

मामले में तत्काल पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम ने मैनुअल और सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसके बाद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। - मणिकांत मिश्रा, एसएसपी ऊधमसिंह नगर

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें