फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली महिला

Fri, 12 Apr 2024 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के आदर्श इंदिरा बंगाली काॅलोनी में एक महिला अपने कमरे में फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि उसने आत्महत्या की है लेकिन पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आदर्श इंदिरा बंगाली काॅलोनी में ललिता ढाली (38) अपने दो बेटों शिवा और मंगल के साथ रहती थी। उसका पति रविंद्र ढाली जम्मू में एक सरिया कंपनी में काम करता है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे लतिका बाजार से लौटी थी। कुछ समय बाद जब उसके बेटे ने खिड़की से देखा तो मां फंदे पर लटकी थी। शोर शराबा होने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए और सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने फंदे से उतारकर महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एसएचओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन प्रारंभिक जांच में महिला के कर्ज से परेशान होने की बात सामने आई है। यह मामला आत्महत्या का है और इसकी वजह का पता लगाया जा रहा है। घटना की सूचना मृतका के पति को दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें