फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दीवार से टकराया कैंटर, दो घंटे केबिन में फंसा रहा चालक

Fri, 12 Apr 2024 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शांतिपुरी। हल्द्वानी-किच्छा स्टेट हाईवे के किनारे कैंटर अनियंत्रित होकर टैंट की दुकान की दीवार से टकरा गया। हादसे से कैंटर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और दो घंटे तक चालक उसमें फंसा रहा। स्थानीय लोगों ने मशक्कत के बाद चालक को कैंटर से निकालकर इलाज लिए अस्पताल पहुंचाया।

बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे कैंटर बुलंदशहर से दूध की सप्लाई लेकर हल्द्वानी जा रहा था। नगला में पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहा ट्रक डीजल भरने के लिए अचानक पेट्रोल पंप के अंदर घुमा। ट्रक से बचने के लिए चालक ने कैंटर को दूसरी तरफ मोड़ दिया। इस दौरान चालक कैंटर से नियंत्रण खो बैठा और वाहन बिजली का पोल तोड़ने के साथ ही खड़ी बाइक को टक्कर मारते हुए सोनू गुप्ता की टेंट की दुकान की दीवार से टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में चालक प्रशांत वाहन के अंदर फंस गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद इमरान हुसैन, अदनान और कामरान ने चालक को निकालने की कोशिश की, मगर असफल रहे। इसके बाद सिडकुल की एक कंपनी में ड़्यूटी को जा रहे 30 कर्मचारियों ने कैंटर को धक्का मारकर पीछे किया और दो घंटे बाद चालक को बाहर निकाला जा सका। इसके बाद चालक का प्राथमिक उपचार किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें