फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत : पति सहित छह पर केस दर्ज

Sat, 28 Jun 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
केलाखेड़ा। एक महिला बुधवार को फांसी के फंदे से लटकी मिली। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सीओ विभव सैनी ने बताया कि तहरीर आधार पर मृतका के पति सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, परिवार के लोगों ने बताया कि मृतका की एक बेटी है। नगर के मोहल्ला मुजफ्फरनगर निवासी 24 वर्षीय सीमा बीते बुधवार को संदिग्धावस्था में फंदे लटकी मिली थी। जिसे बाजपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां डाक्टर ने प्राथमिक इलाज कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे मुरादाबाद एक अस्पताल ले गए। शुक्रवार को सीमा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मृतका के मायके वालों ने पुलिस प्रक्रिया कर शव को अपने साथ यूपी के स्वार गृह क्षेत्र ले गए। मृतका के भाई ने बहनोई सहित चार लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए केलाखेड़ा थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें