फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bajpur Road Accident: मां भगवती के जागरण में आई महिला को कार ने मारी टक्कर, मौत...कार्रवाई में पुलिस

Tue, 24 Oct 2023 05:29 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बाजपुर

सार

हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर कार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका मां भगवती के जागरण में आई थी।
विज्ञापन
कार ने महिला को रौंदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर एक कार की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका मां भगवती के जागरण में आई थी। देर रात बाथरूम के लिए जा रही थी और सड़क पार करते वक्त हादसा हो गया। मृतका के परिजनों ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर सौंपी।

विज्ञापन


गांव नगदपुरी निवासी दीपाली (35) पत्नी सुरेंद्र सिंह स्टेट हाईवे स्थित माता मंदिर परिसर में हो रहे मां भगवती जागरण में आई थी। सोमवार देर रात करीब बारह बजे दीपाली बाथरूम के लिए सड़क पार कर रही थी। कालाढूंगी की ओर से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलने पर जागरण में शामिल लोग मौके पर पहुंच गए।

लोगों ने दीपाली को गंभीर हालत में चकरपुर रोड स्थित एक अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह मृतका के परिजनों ने कोतवाली पहुंच कर एसआई रुचिका चौहान को तहरीर सौंपी। इधर, परिजनों ने बताया कि मृतका की दो बेटी और एक बेटा है। दीपाली भी अपने पति के साथ मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करती थी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें