फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदा...बेटा गंभीर, विवाद समारोह से लौट रही थी सुनीता

Wed, 13 Nov 2024 04:37 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर में विवाह समारोह में शामिल होकर अपने घर जा रही महिला को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जबकि मृतका के बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवाह समारोह में शामिल होकर अपने घर जा रही महिला को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जबकि मृतका के बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मंगलवार की देर शाम निवारमंडी गांव में शहजादपुर थाना शेरकोट जिला बिजनौर निवासी सुनीता देवी (45) अपने पुत्र गोविंद कुमार के साथ शादी में शामिल होकर वापस बाइक से घर लौट रही थीं। तभी हाईवे पर राजा पेट्रोल पंप के सामने धर्मपुर गांव से पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह और उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने सुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि ढाई वर्ष पूर्व महिला के पति की भी सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि घटना की अभी तक तहरीर नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें