फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 

Mon, 11 Apr 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
रोता बिलखता बेटा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की फांसी लगाने की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। मृतक महिला ने तीन पन्नों के सुसाइड नोट में फांसी लगाने के लिए मजबूर करने का आरोप अपने पति पर लगाया है।
विज्ञापन


मूल रुप से राजा नगला फतेहगढ़ निवासी संदीप कटियार अपनी पत्नी विभा (40) व पुत्र ईशान (14) के साथ यहां काशीपुर में गली नंबर 4 आवास-विकास में किराए के मकान में रहता है। रविवार की सुबह विभा ने कमरे के सीलिंग फैन में रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। जब बहुत देर तक विभा बाहर नहीं आई तो उसके पुत्र ईशान ने दरवाजे की जाली से झांक कर कमरे के अंदर देखा। अपनी मां को फांसी में लटका देख वह सहम उठा। 

उसने पास में ही रहने वाली एक महिला को बुलाकर कमरे के दरवाजे की कुंडी तुड़वा दी और फांसी में झूली मां को नीचे उतार लिया। इसके बाद अपने पिता को सूचना दी। इधर सूचना मिलने पर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस को मृतक विभा के पास से एक तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला। मृतका के पुत्र ईशान ने बताया कि उसके पिता संदीप सुल्तानपुर पट्टी स्थित रेडिको खेतान में काम करते हैं। रविवार की सुबह उसके पिता ड्युटी पर चले गए। 
विज्ञापन


घर पर वह और उसकी मां थे। ईशान ने बताया कि वह एक कमरे में पढ़ रहा था। तभी उसकी मां सोने की बात कहते हुए दूसरे कमरे में चली गई। लेकिन जब वह बहुत देर तक नहीं आई तो उसने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद भी जब उसकी मां की आवाज नहीं आई तो उसने दरवाजे के ऊपर लगी जाली से कमरे के अंदर देखा। 

तो उसकी मां ने फांसी में झूल रही थी। घबराए ईशान ने बताया कि उसके पिता व मां में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि घरेलू कलह के चलते महिला ने फांसी लगाई है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें