फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: बाजार गए थे पति-बच्चे...लौटे तो पत्नी का शव पंखे से लटका मिला, अज्ञात पर ब्लैकमेल करने का आरोप

Mon, 03 Aug 2026 04:42 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

तपस्या विहार कॉलोनी में 36 वर्षीय महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पति योगेश सिंह सोलंकी दोनों बच्चों के साथ बाजार गए थे।
विज्ञापन
महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र की तपस्या विहार कॉलोनी में 36 वर्षीय महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पति योगेश सिंह सोलंकी दोनों बच्चों के साथ बाजार गए थे। लौटने पर उन्होंने पत्नी को कमरे में पंखे से चुन्नी के सहारे लटका देखा। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मृतका के पति ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी को पिछले कई दिनों से एक युवक फोन कर ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव में थी। पुलिस ने इस आरोप को भी जांच में शामिल कर लिया है। योगेश सिंह सोलंकी कोटद्वार स्थित एक फार्मा कंपनी में कार्यरत हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें