फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: बेटे को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाने से नाराज होकर टेलीकॉम टावर पर चढ़ी महिला, मुकदमा दर्ज

Mon, 23 Nov 2026 11:06 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधमसिंह नगर

सार

बेटे को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाने से नाराज होकर टावर पर चढ़ी महिला के खिलाफ पुलिस ने दो धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटे को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाने से नाराज होकर टेलीकॉम कंपनी के टावर पर चढ़ने वाली महिला के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मूल रूप से बागेश्वर और वर्तमान में दिनेशपुर निवासी रेखा गोस्वामी के खिलाफ बीएनएस की धारा 226 और 285 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


एसएसआई खुशवंत सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी की गई है। बता दें कि रविवार शाम रुद्रपुर के त्रिशूल चौक के पास रेखा गोस्वामी टेलीकॉम कंपनी के टावर पर चढ़ गई थी। महिला के बेटे पर एक किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप है। शिकायत के बाद दिनेशपुर पुलिस ने पूछताछ के लिए उसके बेटे को कोतवाली बुलाया था। इसी बात से नाराज होकर महिला ने टावर पर चढ़कर पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास किया था। करीब ढाई घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद पुलिस और दमकल की टीम ने जंपिंग कुशन की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतारा था। घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा होने से यातायात भी प्रभावित हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें