फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: महिला पर पति को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

Mon, 06 Oct 2025 01:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। यूपी की महिला ने राज्य महिला आयोग में अपने पति की प्रेमिका और उसके पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि दोनों उसके पति को ब्लैकमेल कर रहे हैं।आयोग के निर्देश पर न्यूरिया थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मुकदमे को सितारगंज थाने में स्थानांतरित कर दिया। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि 14 साल पहले उत्तराखंड के शक्तिफार्म क्षेत्र निवासी युवक से उसका विवाह हुआ था। बताया कि उसके पति का क्षेत्र की ही एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। आरोप लगाया कि उसने अपने पति के साथ उसके पति को प्रेम जाल में फंसाकर पहले वीडियो बनाया और अब रुपयों के लिए ब्लैकमेल कर रही है।
बताया कि 18 मार्च को वह उक्त महिला के घर गई थी जहां उसने अपने पति के साथ उसे पीटा। यह भी आरोप लगाया कि उसके पति ने उससे छेड़खानी कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में महिला ने राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश में इसकी शिकायत दर्ज कराई।
कोट

इस मामले में आरोपी महिला और उसके पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - बीएस धौनी, सीओ, सितारगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें