फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्जी के बिना शादी रचाने पर युवती को बंधक बनाया

Fri, 13 Jan 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जसपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मर्जी के बिना प्रेमी से शादी रचाने वाली नवविवाहिता को परिजनों ने बंधक बना लिया। पति की शिकायत पर पुलिस ने घर पर छापा मारकर विवाहिता को बरामद कर लिया। पुलिस उसके एसडीएम के समक्ष बयान दर्ज कराने की कार्रवाई कर रही है।

क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती का काफी समय से एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सात महीने पहले उसने घर से भागकर प्रेमी के साथ मंदिर में शादी कर ली थी। शादी करने के बाद दंपति बागेश्वर में रह रहा था। शादी से युवती के माता-पिता नाराज थे। रविवार को विवाहिता अपनी शिक्षा के दस्तावेज लेने घर आई थी, लेकिन परिजनों ने उसे बंधक बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह विवाहिता ने पति को इसकी सूचना दी थी। पति ने बागेश्वर एसडीएम के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई थी। एसडीएम बागेश्वर की कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने युवती को उसके पिता के घर से बरामद कर लिया। कोतवाल नरेश चंद्र ने बताया कि युवती के बयान दर्ज कराने के लिए एसडीएम के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें