फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बगैर सड़क बनाए ठेकेदार को किया ढाई लाख का भुगतान

Fri, 25 Aug 2023 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम सभा धौराडैम नजीमाबाद के सूर्य नगर गांव में गबन का मामला कुमाऊं आयुक्त के पास पहुंचा, सीडीओ ने बैठाई जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। ग्राम सभा धौराडैम नजीमाबाद के सूर्य नगर गांव में बिना सड़क निर्माण के ही ठेकेदार को दो लाख 48 हजार 500 रुपये का भुगतान कर दिया गया। कुमाऊं आयुक्त को शिकायत मिलने के बाद सीडीओ ने जांच कमेटी गठित की। बृहस्पतिवार को जब जांच टीम मौके पर पहुंची तो ठेकेदार ने बारिश में ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

भगवानपुर गांव के जसविंदर सिंह ने आयुक्त को ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की मिलीभगत से बिना कार्य कराए ठेकेदार को रुपये के भुगतान के संबंध में शिकायती पत्र दिया था। इसमें बताया कि सूर्य नगर गांव में 60-70 मीटर सीसी रोड के निर्माण की भुगतान राशि करीब ढाई लाख रुपये जून में ही ठेकेदार को कर दी गई जबकि मौके पर निर्माण तो दूर निर्माण सामग्री भी नहीं पहुंची थी। सीडीओ विशाल मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी बैठा दी गई है। इधर, जांच करने पहुंचे ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई पंकज कुमार ने बताया कि मौके पर सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें