फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पंपों पर बिना हेलमेट के मिल रहा था पैट्रोल

Sun, 21 Aug 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
काशीपुर में बिना हेलहेलमेट बाइक सवार को पेट्रोल देता पंप कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शहर में नो हेलमेट नो पेट्रोल का अभियान हल्का पड़ा तो पेट्रोल पंपों ने बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल देना शुरू कर दिया। एसडीएम ने शहर में पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया तो तीन पंपों में बिना  हेलमेट के बाइक सवारों को तेल देते हुए कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। उन्होंने कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाने के साथ ही अग्रिम कार्यवाही के लिए डीएम को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन



शनिवार की दोपहर एसडीएम दयानंद सरस्वती ने अचानक शहर के पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। बाकी पंपों में तो हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल मिल रहा था।  लेकिन तीन पंपों में बिना हेलमेट के ही पेट्रोल दिया जा रहा था। उन्होंने इनमें तैनात कर्मचारियों को नियम तोड़ने पर खूब फटकार लगाई।


एसडीएम सरस्वती ने बताया कि चंद्रा पेट्रोल पंप, कृष्णा पेट्रोल पंप और भीकूमल पेट्रोल पंप में बिना हेलमेट पेट्रोल दिया जा रहा था। इनके खिलाफ कार्यवाही के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान को सफल बनाने के लिए रोजाना औचक निरीक्षण पेट्रोल पंपों में औचक निरीक्षण किया जाएगा। अगर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल दिया गया तो पंप का लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही भी अमल में लाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें