फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मानसून की दस्तक से व्यापारियों को सताने लगा जलभराव का डर

Fri, 27 Jun 2025 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मानसून की दस्तक से मेन बाजार के कारोबारियों को व्यापार के नुकसान का डर सताने लगा है। यहां हर साल बरसात में पानी कई फुट ऊपर तक भर जाता है, जिससे दुकानों के भीतर पानी जाने से सामान खराब होता है। इस प्रकार व्यापारियों को प्रतिवर्ष लाखों का नुकसान होता है। शहर में नालियों को चौड़ा करने सहित साफ-सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन इससे जलभराव की समस्या से निजात मिलना मुश्किल है। ऐसे में कारोबार में होने वाले नुकसान से व्यापारी चिंतित हैं।
विज्ञापन

काशीपुर के कई इलाकों में एक घंटे की बारिश में जलभराव की स्थिति बन जाती है। साथ ही मुख्य बाजार के दुकानदारों को भी वर्षा प्रभावित करती है। यहां सड़क से कई फुट ऊपर तक जलभराव हो जाता है, जिससे उन्हें लाखों का नुकसान होता है। बीते वर्ष मुख्य बाजार के व्यापारी राजकुमार यादव की दुकान में पानी भरने से काफी नुकसान हुआ था। उन्होंने कहा था कि चुनाव में हम वोट देते हैं और समय पर टैक्स भरते हैं, लेकिन सुविधा के लिए कहीं भी सुनवाई नहीं होती है। वहीं व्यापारी परवेष का बरसात के दिनों में हर बार करीब डेढ़ से दो लाख रुपये का नुकसान होता है। उन्होंने बताया, उन्हें स्वयं दुकान के भीतर से पानी निकालना पड़ता है। यहां से दोपहिया और चारपहिया वाहन भी नहीं निकल पाते हैं। ऐसे में ग्राहकों का आना भी बिल्कुल बंद हो जाता है।



महापौर, दीपक बाली ने बताया कि मेन बाजार और एसआरएस मॉल की तरफ नालियों की चौड़ाई बढ़ाई जा रही है, ताकि पानी आसानी से निकल सके। गैबिया नाला, माइनर, एमपी चौक के नालों में पांच-पांच वर्षों से कचरा भरा था। उनकी सफाई की गई है। हम इस स्थिति में आ गए हैं कि पानी तेजी से निकल जा रहा है। पहले पानी पांच-पांच फुट तक जमा होता था अब एक फुट ही रुक रहा है। अब पानी घरों के भीतर नहीं घुसेगा। मेरे मेयर बनने और बरसात के बीच बहुत कम समय मिला है, लेकिन मुसीबतों की यह आखिरी बारिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें