फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पांच दिन तक बंद रह सकती हैं जिले की 67 शराब की दुकानें

Sat, 01 Apr 2023 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में आधे से अधिक से शराब की दुकानें राजस्व चुकाए बिना संचालित हो रही हैं। वहीं, पूर्ण राजस्व जमा करने वाली 45 दुकानों का नवीनीकरण होने के बाद आज से संचालन शुरू हो जाएगा। कोर्ट के आदेश के बाद अधिभार जमा न करने वालीं 67 दुकानों का पांच अप्रैल को लॉटरी पद्धति के जरिए आवंटन होगा। पांच दिन तक ये दुकानें नए सत्र में बंद रह सकती हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2023-24 में नई आबकारी नीति के अनुसार जिले की 112 शराब की दुकानों का नया आवंटन होना है। इसमें करीब 45 दुकानदार अपना पूर्ण राजस्व जमा कर चुके हैं। न्यायालय से आदेश आने के बाद आबकारी विभाग ने उनसे कर शुल्क ले कर उनका नवीनीकरण कर दिया है। शनिवार को सभी 45 दुुकानें नई आबकारी नीति के अनुसार संचालित होंगी। वहीं राजस्व जमा न करने वाली दुकानों को न्यायालय ने पांच अप्रैल तक का समय दिया है।

अधिभार जमा न करने वाली दुकानें अभी बंद रहेंगी। यदि मुख्यालय से इस संबंध में कोई निर्देश आता है तो उसके अनुसार आगे कार्रवाई होगी। -अशोक कुमार मिश्रा, जिला आबकारी अधिकारी, ऊधमसिंहनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें