फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खस्ताहाल मझोला मार्ग के गड्ढों से मिलेगी निजात

Wed, 05 Feb 2025 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा/मझोला। लंबे समय से खस्ताहाल खटीमा-मझोला के गड्ढों से शीघ्र ही वाहन चालकों को राहत मिलेगी। इस मार्ग के सुधारीकरण के लिए टेंडर स्वीकृत हो गया है। इसकी लागत 1.32 करोड़ रुपये है। इसका निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से किया जाएगा। एक सप्ताह के भीतर कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

खटीमा से पीलीभीत तक करीब 38 किलोमीटर लंबे स्टेट हाईवे एनएच 731 (के) से जुड़ गया है। इस मार्ग पर खटीमा से मझोला तक 13.2 किलाेमीटर हिस्सा उत्तराखंड में आता है। पहले यह मार्ग लोक निर्माण विभाग के अधीन था, लेकिन इसे स्टेट हाईवे के एनएच हल्द्वानी को हस्तांतरित के कारण इसकी मरम्मत कार्य को लेकर समस्या आ रही थी। चूंकि, यह मार्ग उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश से जोड़ता है, जिस कारण इस मार्ग के गड्ढे भरने को लेकर धरने प्रदर्शन भी हुए। लोनिवि के ईई नीरज अग्रवाल ने बताया कि इस मार्ग के सुधारीकरण का कार्य एनएचएआई की ओर से किया जाएगा।
इधर, उपनेता प्रतिपक्ष व खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने बताया कि इस मार्ग के लिए सुधारीकरण के लिए 1.32 करोड़ रुपये का टेंडर स्वीकृत है। इसका निमार्ण एनएच की ओर से किया जाएगा। इसके अलावा खटीमा-मझोला राष्ट्रीय राजमार्ग के पूर्ण निर्माण के लिए 31 करोड़ के आकलन का विवरण भारत सरकार को भेजा गया है। इसका कार्य मार्च-अप्रैल में शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें