फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मायके गई थी पत्नी, फंदे से लटका मिला पति का शव

Sun, 03 May 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पत्नी के मायके जाने के बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन

आवास विकास वार्ड संख्या 37 गोविंद नगर निवासी समीर सरकार (32) पुत्र तपन सरकार सब्जी मंडी में चाय की दुकान चलाता था। वह किराए के कमरे में पत्नी और बेटे के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि समीर और उसकी पत्नी सुमित्रा के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
होली के बाद से उसकी पत्नी बेटे के साथ मायके हस्तिनापुर मेरठ में रह रही थी। पत्नी के अलग रहने के कारण समीर मानसिक तनाव में रहने लगा। वह रोजाना खाना खाने के लिए अपने माता-पिता के घर जाता था लेकिन शुक्रवार रात वह घर नहीं पहुंचा और उसका फोन भी बंद आ रहा था।
विज्ञापन

अनहोनी की आशंका के चलते पिता ने छोटे बेटे देव सरकार को समीर के कमरे पर भेजा। दरवाजा खोलने पर समीर का शव छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला जिसे देखकर वह स्तब्ध रह गया।
सूचना पर उपनिरीक्षक महेश कांडपाल, मनोज जलाल और कांस्टेबल चंदन सिंह मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया।
सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह का मामला सामने आया है। शव को परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें