रुद्रपुर। आवास विकास की शिवशक्ति सोसायटी में नौ दिन पहले कोरोना संक्रमित 87 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यह दंपति दिल्ली से लौटा था। पिछले सोमवार की रात बुजुर्ग की मौत हो गई थी। ट्रू नेट मशीन की रिपोर्ट में बुजुर्ग के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद शिव शक्ति सोसायटी को 14 दिन के लिए कंटेंनमेंट जोन घोषित कर दिया है। आज बुजुर्ग की पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट ने कहा कि कंटेंनमेंट जोन में लगातार सैंपलिंग कराई जा रही है। कोरोना पॉजिटिव महिला को आइसोलेट किया गया है।