फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder Case: ना कांपे हाथ...ना दहला कलेजा, पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड...पति को मौत के घाट उतारा; जानें मामला

Sat, 25 May 2024 11:31 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में पत्नी ने लोहे के तवे से हमला कर पति की बेरहमी से हत्या की। पुलिस ने शुक्रवार को हत्यारोपी पत्नी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

बाजपुर में पति के संग सात फेरे लेने वाली पत्नी का उस समय न कलेजा दहला और न हाथ कांपे। जब उसने लोहे के तवे से हमला कर पति की बेरहमी से हत्या की। पुलिस ने शुक्रवार को हत्यारोपी पत्नी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बुधवार देर रात मोहल्ला सुभाषनगर निवासी चंद्रप्रकाश और उसकी पत्नी कंचन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि नाराज पत्नी ने लोहे का तवा और लकड़ी की फंटी से पति पर प्रहार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि घटना के बाद आरोपित महिला उसी कमरे में रातभर रही। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे आरोपित महिला ने अपने ससुर शंकर को खुद बताया कि उसके पति को कुछ हो गया। परिवार के लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो चंद्रप्रकाश को मृत पाया। उसकी नाक और सिर से खून बह रहा था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani Water Crisis: पेयजल किल्लत पर चढ़ा पारा, अधिशासी अभियंता का किया घेराव; लोगों का जोरदार प्रदर्शन
विज्ञापन


सीओ अन्न राम आर्य ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मृतक के पिता शंकर ने बहू के किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग होने का आरोप भी लगाया है। वही मृतक चंद्रप्रकाश नशे का आदि भी बताया जा रहा है। पुलिस हर पहलू पर जांच पड़ताल कर रही है। इधर मृतक चंद्रप्रकाश की पांच साल की बेटी और दो साल के बेटे की परवरिश को लेकर लोगों तरह तरह की चर्चाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें