फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने सैल्यूट मारकर दी शहीद पति को अंतिम विदाई

Thu, 05 Jan 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो दिनेशपुर।
विज्ञापन
सैल्यूट मारकर शहीद पति को अंतिम विदाई देती भूपाल की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बीते सोमवार को मणिपुर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए असम रायफल्स के जवान भूपाल सिंह का पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह 7.30 मदनापुर खटोला स्थित उनके निवास पर पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। पत्नी भागीरथी देवी ने रोते बिलखते हुए सैल्यूट मारकर अपने शहीद पति को अंतिम विदाई दी। शव को हल्द्वानी के 625 साटा बैटरी अर्टली के जवान सूबेदार बिजेंद्र बाबू के नेतृत्व में सेना के वाहन में लेकर पहुंचे। साथ में शहीद के भाई असम रायफल्स के जवान गोपाल सिंह भी थे।

परिजनों और सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में ताबूत से जब शहीद के शव को बाहर निकाला गया तो कोहराम मच गया। भूपाल सिंह अमर रहे...के नारों से क्षेत्र गूंज उठा। मां तारा देवी शहीद के शव से लिपटकर बेहोश हो गई।
विज्ञापन



 शहीद के भाई एनएसजी कमांडो बलवंत सिंह व असम रायफल्स में दीमापुर में तैनात भाई गोपाल सिंह ने अपनी भाभी को बमुश्किल पति के शव से अलग किया। पुत्र मनीष और पुत्री मनीषा का भी रो रोकर बुरा हाल था। मुख्यमंत्री की ओर से पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने शहीद के शव पर पुष्प चक्र अर्पित कर संवेदना जताई। इसके अलावा विधायक अरविंद पांडे, राजकुमार ठुकराल, प्रशासन की ओर से एसडीएम पीएस राणा, तहसीलदार मदन बिष्ट, सीओ स्वतंत्र कुमार, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के एनएन त्रिपाठी साथ क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि, पूर्व सैनिकों व आम नागरिकों ने भी शहीद को श्रद्धांजलि देकर अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन


बाद में एक काफिले के साथ शव को अंतिम संस्कार के लिए रानीबाग के चित्रशिला घाट ले जाया गया। इससे पहले शहीद का शव बुधवार शाम को 7.30 बजे हवाई मार्ग से दिल्ली लाया गया। जहां से सड़क मार्ग के जरिए सुबह पांच बजे शव हल्द्वानी पहुंचा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें