फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा तरसेम सिंह: मास्टरमाइंड कौन...अब भी बना है सबसे बड़ा सवाल, SSP बोले- अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Mon, 08 Apr 2024 10:59 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के 11 दिनों के भीतर षड्यंत्र में सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड अभी भी रहस्य बना हुआ है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
बाबा तरसेम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के 11 दिनों के भीतर षडयंत्र में सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन इस हत्याकांड का मास्टर माइंड अभी भी रहस्य बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्याकांड के मास्टर माइंड तक पहुंचने जांच की कडिय़ों को जोड़ते हुए ठोस सुबूत एकत्रित किए जा रहे हैं।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि बाबा तरसेत सिंह हत्याकांड में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा जा चुका है। इन सभी पर हत्या का षडयंत्र रचने, शार्प शूटरों को हथियार व संशाधन उपलब्ध कराने का आरोप है। सभी आरोपियों के विरुद्ध कई केस दर्ज हैं। एसएसपी ने कहा कि हत्याकांड के मास्टर माइंड तक पहुंचने के लिए साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: गंगवार दंपति ने कांग्रेस को दे दिया झटका, 4 बार से जिला पंचायत की कुर्सी पर कब्जा; अब इस्तीफा

मजबूत साक्ष्य मिलने के बाद सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि इस मामले में सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें