फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ की खाल तस्करी : नहीं लगा तस्कर अर्जुन का सुराग

Mon, 11 Sep 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ के साथ वन विभाग की टीम भी कर रही तलाश
विज्ञापन

रुद्रपुर। बाघ की खाल और हड्डियों के साथ तीन वन्यजीव तस्करों की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ और वन विभाग को कुख्यात तस्कर अर्जुन उर्फ कौवा की तलाश है। चार दिन बाद भी अर्जुन का सुराग नहीं लग सका है।
27 अगस्त की रात एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने बाजपुर के दोराहा हाइवे पर ट्रक सवार तीन वन्यजीव तस्करों शमशेर सिंह, कुलविंदर सिंह और जोगा सिंह निवासी सरवरखेड़ा थाना जसपुर को गिरफ्तार किया था। टीम ने ट्रक से बाघ की दो खाल और 35 किलोग्राम हड्डियां बरामद की थी। तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टांडा रेंज में तीनों तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों आरोपियों ने पूछताछ में प्रगति विहार देहरादून निवासी अर्जुन उर्फ कौआ का नाम लिया था। डेढ़ महीने पहले अर्जुन खटीमा में पकड़ी गई बाघ की खाल मामले में जेल गया था और 31 अगस्त को जमानत पर छूटा था। अर्जुन का नाम सामने आने के बाद उसे वांटेड घोषित कर दिया गया था। डीएफओ हिमांशु बागरी ने बताया कि इस मामले की जांच एसडीओ शशिदेव कर रही हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीम गठित की गई हैं। यह मामला संवेदनशील और गोपनीय है। जांच पूरी होने के बाद मामले में कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें