फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सरकारी अस्पताल से घायल आखिर कहां गया? परिजन परेशान

Sun, 05 May 2024 02:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
घायल संजीव कुमार।
विज्ञापन

विज्ञापन

काशीपुर। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक फैक्टरी कर्मी संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान सरकारी अस्पताल से छह दिन पहले लापता हो गया था। घायल न अब तक घर पहुंचा और न ही किसी रिश्तेदारी में। ऐसे में यह प्रश्न उठता है आखिर घायल गया तो गया कहां?

यूपी के मुरादाबाद की तहसील ठाकुरद्वारा के ग्राम बाहपुर बलिया निवासी ऊषा पत्नी संजीव कुमार पुत्र भगवान दास ने कटोराताल पुलिस चौकी में तीन मई को तहरीर सौंपकर बताया कि उसके पति काशीपुर के मुरादाबाद रोड स्थित एक पाइप फैक्टरी में काम करते हैं। बीती 29 अप्रैल की रात लगभग साढ़े नौ बजे उसके पति संजीव का काशीपुर में एक्सीडेंट हो गया था। जिसे 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया था। इसकी जानकारी ननद सरोज निवासी ग्राम महुआडाबरा तहसील जसपुर ने मोबाइल पर दी। संजीव के ताऊ राम सिंह ने बताया जब परिजन सरकारी अस्पताल पहुंचे तब बताया गया कि घायल संजीव को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया है। वह लोग हल्द्वानी गए जहां पता चला काशीपुर अस्पताल से कोई भी घायल यहां पर भर्ती नहीं है। तब वह लोग एक मई को सरकारी अस्पताल काशीपुर पहुंचे। अस्पताल कर्मियों ने बताया घायल संजीव बिना कुछ बताए रात को कहीं चला गया था। परिजनों ने बताया फेसबुक पर अपलोड की फोटो में उसके काफी चोट दिख रही हैं, ऐसे में वह अकेले कैसे कहीं जा सकता है। काफी तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। आखिर वह कहां गया ?
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर अस्पताल के सीएमएस डॉ. खेमपाल सिंह ने बताया घायल संजीव इमरजेंसी में आया था और वहीं से बिना बताए चला गया। हमारे रिकार्ड में एंट्री नहीं है इसलिए हमने केस दर्ज नहीं कराया है। उधर कटोराताल चौकी प्रभारी विपुल जोशी ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। बताया अस्पताल के कैमरे में लाते तो दिखाई दिया है लेकिन जाता नजर नहीं आ रहा है। पुलिस अन्य सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें