फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरियर पर पूछताछ के लिए रोका तो हाथापाई पर उतरे युवक, पुलिसकर्मियों पर झोंका फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। खानपुर लिंक मार्ग के समीप बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा पूछताछ के लिए टोकना बाइक सवार युवकों को नागवार गुजरा। आरोप है कि उन्होंने गालीगलौज कर पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की। इसके बाद बैरियर को गिराकर भाग निकले। एक आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर फायर भी कर दिया, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। मामले में कांस्टेबल की तहरीर पर सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मंगलवार की रात खानपुर लिंक मार्ग के समीप बैरियर पर कॉन्स्टेबल चंदन सिंह एवं विक्रम सिंह ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान बाइक सवार युवकों को आता देख पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोककर पूछताछ की। खुद को रोके जाने से आक्रोशित युवक गाली गलौज करते हुए पुलिस कर्मियों से उलझ पड़े। पुलिसकर्मियों ने ऐतराज जताया तो आरोपी गालीगलौज कर हाथापाई पर उतर आए। वे बैरियर गिराकर ग्राम कलकत्ती की ओर भागने लगे। उनका इरादा भांप पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो उनमें से एक युवक राजू निवासी ग्राम बेवक्ता रामपुर ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। अचानक चली गोली से दोनों पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए थे। सूचना पर थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके साथ ही हमलावरों के ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वे पकड़ में नहीं आये। कॉन्स्टेबल चंदन सिंह की तहरीर पर थाने में राजू, बिंदर, कुलदीप उर्फ काकू, राकेश निवासी ग्राम कलकत्ती गदरपुर, बित्ता निवासी अज्जुवाला थाना मिलक खानम रामपुर, बग्गी, राजू निवासी बेवक्ता थाना मिलक खानम रामपुर के विरुद्ध धारा 147, 148, 149, 186, 188, 307, 353 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें