फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: उधार के रुपये मांगे तो ईंटों से किया हमला, गला दबाने की कोशिश

Sat, 26 Apr 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एक व्यक्ति ने युवक पर उधार दिए रुपये मांगने पर ईंटों से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। कहा कि आरोपी ने अपने पिता के साथ मिलकर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांधी काॅलोनी वार्ड 27 निवासी हरीश कुमार यादव ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें कहा कि 23 अप्रैल को वह निजी कार्य से साथी के साथ स्कूटी से इंदिरा कॉलोनी जा रहा था। मुख्य बाजार में प्रेमपाल गंगवार दिखाई दिया तो उन्होंने स्कूटी रोक दी।
कहा कि प्रेमपाल ने उसके 7,00,000 रुपये देने हैं। उन्होंने रुपये मांगे तो प्रेमपाल ने बहस कर एससी एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद वह थोड़ा आगे अंधेरी जगह पर ले गया और वहां पर उनके साथ मारपीट की। उसने वहां रखीं ईंटाें से उनके सिर, पेट और सीने पर वार किया। प्रेमपाल के पिता खेमकरन ने बेटे से उनको मारने को कहा। इसके बाद दोनों ने मिलकर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें