फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गेहूं की कटाई ने पकड़ी रफ्तार

Tue, 15 Apr 2025 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रबी सीजन के अंत में बिगड़े मौसम से अब किसानों को राहत मिल गई है। तराई में आसमान एकदम साफ हो गया है। इससे गेहूं कटाई की रफ्तार बढ़ गई है। दिन-रात खेतों में कंबाइन चल रही हैं। अभी तक 50 फीसदी से अधिक खेत कट चुके हैं। इधर मौसम विभाग ने आगे तापमान बढ़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम खराब हो गया था। जिले के कई क्षेत्रों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई थी जिससे गेहूं के खेतों में नमी बन गई थी। इससे अपनी फसल को लेकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई थीं।
गनीमत रही कि इसका असर व्यापक रूप से नहीं पड़ा। पहाड़ों पर तो बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी। तराई दो-तीन दिन किसानों के लिए कष्टदायी रहा पर हालात संभल गए। अब मौसम एकदम साफ हो गया है। अलसुबह ही सूरज की तेज किरणें अपनी तपिश का एहसास करा रही हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री तो न्यूनतम 19.3 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि अब आगे मौसम साफ है। अब दिन-प्रतिदिन तापमान ऊपर बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें