फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से खैर के 50 गिल्टे बरामद, तस्कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। जंगलात और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारकर खैर के 50 गिल्टे बरामद किए। फरार दो तस्करों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को देर शाम बरहैनी वन क्षेत्राधिकारी रुपनारायण गौतम ने पुलिस टीम के साथ सूचना पर गांव खंबारी निवासी राजू सिंह के घर पर छापा मारा। इस दौरान घर से सभी लोग फरार हो गए। तलाशी लेने पर एक कमरे में खैर के 50 गिल्टे बरामद हुए। रेंजर गौतम ने बताया कि गांव खंबारी निवासी राजू सिंह और संजू जंगल से कीमती लकड़ी काटकर तस्करी करते हैं। दावा किया कि जल्द ही दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया जाएगा। बरामद खैर के गिल्टो की कीमत तीन लाख बताई गई है।
टीम में सीओ दीपशिखा अग्रवाल, कोतवाल एनबी भट्ट, बन्नाखेड़ा चौकी इंचार्ज अशोक कांडपाल, लक्ष्मी दत्त जोशी, हरीश सिंह कैड़ा, मोहन चंद पांडे, राजेंद्र आर्य, जयप्रकाश, दीपक नेगी, नरेंद्र पाठक, संजय कुमार, उमेश, नवीन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें