बाजपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से निकाली जा रही दिव्य अखंड ज्योति कलश रथ यात्रा का शुक्रवार शाम बरहैनी गांव पहुंचने पर लोगों ने स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने ज्योति कलश यात्रा के दर्शन किए। वक्ताओं ने कहा कि दीपक हमें यह संदेश देता है कि जीवन में सदाचार और उत्कृष्टता का प्रकाश फैलाएं। वहां दिनेश मैखुरी, मस्तराम शर्मा, अशोक कुमार छाबड़ा, माधवानंद पंकज, प्रधानाचार्य शंकर खाती, पंडित हरीश भट्ट, चंचल मेहता, कैलाश तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद