फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों पर की पुष्प वर्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। घर परिवार की चिंता छोड़ दिन रात अपनी जान जोख़िम में डालकर लोगों की जिंदगी बचाने के लिये ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवानों पर लोगों ने फूल बरसाए। उन्होंने बाँसफोडान चौकी प्रभारी रविन्द्र सिंह बिष्ट व अन्य पुलिस कर्मियों को माला पहनाकर उनकी हौसला अफजाई की। लोगों ने अपने घरों की छत से गश्त कर रही पुलिस टीम पर फूल बरसाए। इससे पुलिसकर्मी गदगद हो उठे। मुख्य बाजार सहित कई इलाकों में लोगों ने पुलिस कर्मियों की हौसला अफजाई करते हुए कोरोना फाइटरों को धन्यवाद दिया। वहां तस्लीम एडवोकेट, फईम, नईम, इस्लाम, जमशेद, अमजद अली, मुकुल, आबिद, नवाब, दानिश, मोनू, सुहैल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें