जसपुर में नवाज पढ़ते मुस्लिम परिवार के सदस्य
- फोटो : AMAR UJALA
जसपुर (ऊधमसिंह नगर)। शब-ए-बारात पर मस्लिमों ने घरों पर ही अल्लाह की इबादत की। नगर एवं देहात की मस्जिदें सूनी रही। गुरूवार को शब-ए-बरात को लेकर बच्चे, बड़े, बूढ़े सभी बेहद उत्साहित दिखे। युवा सोशल मीडिया पर मैसेज डालकर एक दूसरे से माफी मांग रहे है। फेसबुक एवं वहाटसअप के जरिये दिनभर मुझे माफ कर दें मैसेज चले उधर,मगरिब के बाद मुस्लिमों ने सोशल डिस्टेंस बनाते हुए हलवा बांटा। इसके बाद पूरी रात मुस्लिम समुदाय की महिला एवं पुरूषों ने खुदा की बारगाह में सज़दें किए। लोगों ने कब्रिस्तान जाने के बजाय घरों से ही अपनों के लिए खुदा से दुआएं मांगी। रात भर नफ्ली नमाजों का दौर जारी रहा। इस दौरान कोरोना वायरस से निजात के लिये दुआयें की गई। मदरसा बदरूलऊलुम के मुफ्ती कारी इस्राईल ने मुस्लिमों को इमान पर रहने की नसीहत दी है। कहा कि लोग कोरोना से निजात के लिए खुदा से दुआ करें। शुक्रवार को हजारों मुस्लिमों ने रोजा रखा।