फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई में शीत लहर से बढ़ी ठिठुरन, पारा 2.9 डिग्री पहुंचा

विज्ञापन
रुद्रपुर-नैनीताल हाइवे में घने कोहरे के बीच गुजरते वाहनों की हैड लाइट रही ऑन। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
तराई में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बुधवार को सुबह से शीतलहर के साथ ठिठुरन बढ़ गई। घने कोहरे के बीच जिले में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 2.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस था। मौसम वैज्ञानिकों ने जिले में अगले तीन-चार दिन इसी तरह शीत लहर चलने की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन

रुद्रपुर में सुबह से हाइवे पर वाहन लाइन जलाकर गुजरते हुए नजर आए तो वहीं बेघर लोग सड़कों पर ठिठुरते रहे। नगर निगम ने शहर में किसी भी स्थान पर अलाव की व्यवस्था नहीं की। रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्र में दोपहर 12 बजे हल्की धूप निकली। इससे पहले शीत लहर से लोग ठिठुरते रहे। रोडवेज, रेलवे स्टेशन व सार्वजनिक स्थलों पर अभी तक अलाव नहीं जलने से लोगों को खासी परेशानी हुई।
रुद्रपुर की इंदिरा कॉलोनी, सिंह कालोनी, आदर्श कालोनी, सुभाष कालोनी समेत कई स्थानों पर लोग ठंड से बचने के लिए आग सेंकते नजर आए। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि शीत लहर चलने से अगले तीन-चार दिन लगातार ठंड रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें