फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मौसम का मिजाज बिगाड़ रही सेहत

Fri, 20 Jun 2025 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
बाजपुर में उफनाई गडरी नदी। स्रोत ग्रामीण।
विज्ञापन
काशीपुर। शहर में मौसम का मिजाज आए दिन बदल रहा है। कभी बरसात तो कभी तेज धूप से लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। वहीं लोगों को उमस से भी राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

बरसात के बाद भी शहर में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। थोड़ी देर की बारिश से उमस ज्यादा बढ़ रही है। ऐसे में लोग गर्मी से तो परेशान हैं ही, साथ ही उनके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। अस्पतालों में सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार की सुबह मौसम सुहावना रहा, लेकिन 11 बजे के बाद एक बार फिर मौसम बदल गया और धूप निकल आई। इससे गर्मी अधिक पड़ने लगी और लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ गईं। बृहस्पतिवार को शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ब्यूरो
पहाड़ पर बारिश, उफनाई गडरी नदी
बाजपुर। पहाड़ों पर हुई बरसात ने मैदानी इलाकों में समस्याएं बढ़ा दी हैं। गडरी नदी के उफनाने से मार्गों व गांव के घरों तक पानी भर गया है। इससे ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ गईं हैं। बृहस्पतिवार तड़के गांव झारखंडी मंदिर, जमरान क्षेत्र के मार्गों पर जलभराव हो गया। नदी के नजदीक घरों के आंगन में पानी जमा होने से ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। गांव जमरान निवासी योगेश मलवाल ने बताया कि पहाड़ पर बारिश होने के कारण गडरी नदी में बाढ़ आ गई। इससे गांव की सड़कों पर जलभराव हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन की तरफ से बाढ़ रोकथाम के लिए उपाए करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें