फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : तराई में आज से तीन दिन तक बारिश के आसार

Thu, 12 Jun 2025 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। तराईवासियों के लिए राहत भरी खबर है। कई दिनों से पड़ रही उमस और गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार से प्री मानसून प्रभावी हो रहा है। तीन दिन तक तराई में हल्की बारिश होेने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को भले ही हल्के बादल छाए रहे पर तपिश अपने चरम पर रही। इसके चलते बुधवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरावट के साथ 37.5 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान .5 डिग्री बढ़कर 30.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से दो-चार होना पड़ा।
हाल यह रहा कि पंखे की हवा भी गर्म रही। तपिश के चलते दोपहर में सड़कें सुनसान हो जा रही हैं। पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि जिले में 12 जून से प्री मानसून की दस्तक हो जाएगी। इसके चलते 12 से 14 जून तक कहीं-कहीं छिटपुट हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें