फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आज गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना

Sun, 12 Jan 2025 04:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। प्रशांत महासागर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और उसके प्रभाव के चलते तराई में रविवार को कहीं-कहीं तेज गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इससे लोगों को एकबार फिर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. आरके सिंह के अनुसार जिले में आगामी पांच दिन में हल्की (6-10 मिमी) बारिश का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान जहां 15-17 डिग्री सेल्सियस के बीच, वहीं न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। साथ ही उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व और उत्तर दिशा से 3-4 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चलने की उम्मीद है। 12 जनवरी को कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने और शेष अवधि के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं कहीं-कहीं तेज बिजली चमकने सहित आंधी-तूफान की संभावना है। इस बारे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग देहरादून की ओर से यलो अलर्ट जारी किया है। संवाद
विज्ञापन

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें