फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भैया दूज पर्व पर सीएम धामी का मां और बहन ने किया तिलक

Thu, 23 Oct 2025 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। भैया दूज पर्व मनाने के लिए बृहस्पतिवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा पहुंचे। लोहियाहेड स्थित हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों और जनता ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

हेलीपैड पर मुख्यमंत्री धामी ने जनसमस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को सभी की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, वीसी पंतनगर विवि डॉ. मनमोहन चौहान, रंदीप पोखरिया, डीएम नितिन भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एडीएम पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, एसडीएम तुषार सैनी आदि थे।
इसके बाद मुख्यमंत्री धामी भैया दूज मनाने के लिए कार से कालापुल, नगला तराई स्थित अपने आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने परिजनों के साथ धूमधाम से भैया दूज पर्व मनाया। मां बिशना देवी, बड़ी बहन नंदी और गांव की महिलाओं ने तिलक लगाकर व सिर पूजकर सीएम की लंबी उम्र और स्वस्थ रहने की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी को उपहार भेंट किए।
विज्ञापन




बहनों ने तिलक लगाकर भाइयों के दीर्घायु की कामना की
झनकट/मझोला। भाई-बहन के स्नेह का पर्व भैयादूज त्योहार बृहस्पतिवार को झनकट और मझोला में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर झनकट बाजार में सुबह से ही रौनक देखने को मिली। मिठाई, उपहार और पूजा सामग्री की दुकानों पर दिनभर भीड़ रही। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों को स्नेह स्वरूप उपहार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें