फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण कराने वालों को ऐसा सबक सिखाया कि खुद राज्य से भाग रहे : धामी

Tue, 26 May 2026 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में पिछले कुछ समय से धर्मांतरण का खेल चल रहा था। खटीमा क्षेत्र में भी ऐसे मामले सामने आए थे। सरकार ने धर्मांतरण कराने वाले लोगों को ऐसा सबक सिखाया है कि अब ऐसे पाखंडी और घुसपैठिये स्वतः ही बोरिया-बिस्तर उठाकर राज्य से बाहर जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीएम ने यह बात सोमवार को खटीमा के ब्लॉक सभागार में जन-जन की सरकार, मुख्यमंत्री जन संवाद कार्यक्रम के तहत पंचायत और निकाय जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद के दौरान कही।
इस दौरान क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने मुख्यमंत्री को अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं बताईं और मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपे। कार्यक्रम में नदन्ना की ग्राम प्रधान माया जोशी सहित अन्य प्रधानों ने ग्राम प्रधानों का मानदेय 3500 रुपये से बढ़ाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

वहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, नगर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, ग्राम प्रधान संगठन की अध्यक्ष आशा बिष्ट, ज्येष्ठ प्रमुख भागीरथी राणा, कनिष्ठ प्रमुख गौरव नेगी, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, रविंद्र राणा, कमल जिंदल रंदीप पोखरिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें