फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गुरुग्राम इंटर काॅलेज में खत्म होगी जलभराव की समस्या

Wed, 01 Jul 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिफार्म। गुरुग्राम स्थित जीआईसी और प्राथमिक स्कूल के खेल मैदान में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या जल्द ही खत्म हो जाएगी। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रयासों से मैदान में मिट्टी भरान का कार्य शुरू हो गया है। इससे बरसात के मौसम में मैदान में पानी भरने की समस्या समाप्त होगी और छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। गुरुग्राम गांव में प्राथमिक और इंटर काॅलेज एक ही कैंपस में हैं। ग्राम प्रधान वितिका मिस्त्री ने बताया कि बरसात के मौसम में खेल मैदान में पानी भर जाने के कारण बच्चों और अध्यापकों को स्कूल आने-जाने में परेशानी होती थी। बरसात के सीजन भर प्रार्थना सभा और खेलकूद गतिविधि कराने में समस्या आती थी।
विज्ञापन

वहीं, सुबह-शाम टहलने आने वाले बुजुर्गों और अन्य लोगों को भी परेशानी होती थी। अब मैदान में मिट्टी भरान होने से जलभराव नहीं होगा। ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें