राजकीय प्राथमिक विद्यालय महुआखेड़ा गंज के परिसर में हुआ जलभराव
महुआखेड़ा गंज। बारिश के बाद राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में जलभराव की समस्या सामने आ रही है। विद्यालय का मैदान निचले स्तर पर होने के कारण बारिश का पानी मुख्य गेट के सामने जमा हो जाता है। स्कूली बच्चों को मुख्य गेट से स्कूल आने और छुट्टी के समय बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। जलभराव के कारण गंदगी और मच्छरों के पनपने की आशंका बनी हुई है। विद्यालय परिसर में छोटे बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित हैं। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। संवाद