खटीमा। गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की तलाश में प्यासे वन्यजीवों को आबादी में आने से रोकने के लिए वन विभाग जल्द ही तालाबों में पानी उपलब्ध कराएगा। किलपुरा रेंज के जंगलों में हाथियों की संख्या अधिक है। वन क्षेत्राधिकारी मनोज पांडेय ने बताया कि किलपुरा में तालाबों की संख्या 10 से 12 तक है। गर्मी के सीजन में हाथियों के लिए इन तालाबों मेें पानी उपलब्ध कराया जाएगा। संवाद