फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक में दो दिन हुई बारिश से कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। आदर्श कॉलोनी के वार्ड संख्या 19 में बरसाती पानी का निकास नहीं होने से 11 परिवार डूब की स्थिति में हैं। दो-तीन दिन लगातार बारिश होने पर समूची कालोनी जलमग्न हो सकती है।
विज्ञापन

ग्राम भूड़ से सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका सीमा में जुड़ी आदर्श कालोनी वार्ड संख्या 19 का निर्माण हुआ। नगर तल से पांच-सात फुट गहरी आदर्श कालोनी में ड्रेेनेज व्यवस्था नहीं होने से जलभराव हो जाता है। दो दिन पूर्व हुई हल्की बारिश से भूपाल सिंह कार्की, उम्मेद सिंह कार्की, मान सिंह बल्दिया, वीसी उपाध्याय, गोपाल सिंह तड़ागी, पुष्पा देवी, भूपाल सिंह अधिकारी, विक्रम सिंह मेहता, नारायण दत्त भट्ट, आरसी भट्ट, रमेश चंद्र जोशी के आवास जलमग्न स्थिति में है। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इधर, तहसीलदार यूसुफ अली ने बिरिया मझोला, पहेनिया, सेजना, पटपुरा, ऊंची महूवट, आदर्श कालोनी आदि क्षेत्रों में जलभराव का जायजा लिया।
झनकट में नाली निर्माण की मांग
खटीमा। झनकट ग्राम प्रधान मीना जेठी ने जलभराव से निजात दिलाने को लेकर एसडीएम निर्मला बिष्ट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि ग्राम सभा झनकट में सितारगंज रोड स्थित शिव मंदिर में सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसमें नाली निर्माण कार्य न होने से जलभराव की स्थिति हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें