बारिश से लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। बारिश होने से गांव चकरपुर में एक दीवार गिर गई। जबकि पानी की निकासी नहीं होने से गांव बरहैनी मेें दो घरों में पानी घुस गया। जिससे लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सुबह बारिश के दौरान गांव चकरपुर निवासी लक्ष्मण सिंह के आवास की चहारदीवारी की एक दीवार धराशायी हो गई। जबकि पानी निकासी न होने से गांव बरहैनी निवासी भजनलाल और एहसान के घर के अंदर पानी घुस गया।