फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तीन घंटे की बारिश में लबालब हुआ आईएसबीटी का प्रवेश द्वार

Thu, 13 Jul 2023 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- यात्रियों को हुई असुविधा, बस का संचालन भी प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। तीन घंटे की बारिश में इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) का प्रवेश द्वार पानी से लबालब हाे गया। इस दौरान बस अड़्डे में आने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। बारिश से बस का संचालन भी प्रभावित हुआ और यात्रियों की संख्या में कमी देखी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे से शहर से बारिश शुरू हो गई थी। तीन घंटे की बारिश में दोपहर करीब एक बजे रोडवेज बस अड्डे का प्रवेश द्वार में पानी भर गया। इसके चलते यात्रियों को बस अड्डे के अंदर पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बारिश होने से बस का समय भी प्रभावित हुआ। यात्रियों के इंतजार में कईं बस देरी से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। बारिश से बस अड़्डे में व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त रहा। एआरएम महेंद्र कुमार का कहना है कि बारिश के कारण निर्माणाधीन आईएसबीटी का काम भी प्रभावित हुआ। यात्रियों की संख्या कम होने से निगम के राजस्व को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें