फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दिल्ली-पंतनगर की दूसरी उड़ान पहले मुरादाबाद फिर जयपुर डायवर्ट

Thu, 13 Jul 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों जगह कम दृश्यता के चलते विमान ने मुरादाबाद एयरपोर्ट के लगाए नौ चक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंतनगर। भारी बारिश का प्रभाव हवाई सेवाओं पर भी पड़ रहा है। इंडिगो कंपनी की दिल्ली से पंतनगर आ रही फ्लाइट को पंतनगर में कम दृश्यता की वजह से मुरादाबाद एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया लेकिन यहां भी कम दृश्यता की वजह से विमान की लैंडिंग नहीं हो पाई और हवा में नौ चक्कर लगाने के बाद विमान को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए न्यूनतम 1500 मीटर दृश्यता की आवश्यकता होती है। बृहस्पतिवार को क्षेत्र में हुई बारिश के चलते दृश्यता मात्र 400 मीटर रह गई थी। दिल्ली से सुबह 10:55 बजे उड़ान भरकर 11:55 बजे पंतनगर पहुंचने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-7324 को पंतनगर में कम दृश्यता की वजह से मुरादाबाद डायवर्ट कर दिया गया लेकिन मुरादाबाद में भी कम दृश्यता की वजह से फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंड नहीं हो सकी और आसमान में नौ चक्कर लगाने के बाद उसे जयपुर के लिए डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट में दिल्ली से पंतनगर आने वाले 23 यात्री सवार थे, जिन्हें विमान में ही बैठाए रखा गया। साथ ही जयपुर से पंतनगर आने वाले 57 यात्रियों को भी फ्लाइट में बैठाकर पंतनगर पहुंचाया गया। इससे पंतनगर से जयपुर जाने वाले 37 यात्रियों को निराश होना पड़ा। जिन्हें इंडिगो प्रबंधन ने सड़क मार्ग से भेजने की व्यवस्था सहित किराया वापस लेने का विकल्प उपलब्ध कराया। दिल्ली-पंतनगर के बीच पहली फ्लाइट सहित लखनऊ-पंतनगर के बीच फ्लाइट के संचालन में कोई व्यवधान नहीं उत्पन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें