सितारगंज। बीती रात पहाड़ों पर हुई भारी बारिश से बैगुल और कैलाश नदी का जलस्तर बढ़ गया। हालांकि, दोनों ही नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे हैं। तहसीलदार हिमांशु जोशी ने बताया कि बैगुल और कैलाश दोनों नदियों का जलस्तर अभी खतरे के निशान से नीचे है। बताया कि आपदा कंट्रोल रूम में बाढ़ की कोई सूचना नहीं आई है। फिलहाल स्थिति सामान्य है। उन्होंने बताया कि पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। बाढ़ को लेकर सभी विभागों में अलर्ट जारी किया गया है। संवाद